श्री छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व अभियान
प्रतिनिधी/गोंदिया : महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में चल रहे श्री छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसमें हजारों नागरिकों को सीधे योजनाओं का लाभ मिला है। इस अभियान के अंतर्गत “सबके लिए घर” योजना में 4,190 पट्टों का वितरण किया गया, वहीं घरकुल लाभार्थियों को 200 लोगों के लिए 1,000 ब्रास मुफ्त रेत उपलब्ध कराई गई। इससे पहले भी 4,600 लाभार्थियों को 15,100 ब्रास और अन्य 3,500 लाभार्थियों को 9,000 ब्रास रेत वितरित की जा चुकी है, जिससे कुल 24,100 ब्रास रेत का लाभ लोगों तक पहुंचा।अभियान के तहत 8 मंडलों में आयोजित 24 शिविरों के माध्यम से 978 प्रमाणपत्र वितरित किए गए, साथ ही सोनझारी समाज के 66 लोगों को जाति प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। धारा 155 के अंतर्गत 120 संशोधित 7/12 दस्तावेज वितरित किए गए और 842 लाभार्थियों को भोगवटदार वर्ग-2 से वर्ग-1 में रूपांतरित किया गया।
सामाजिक योजनाओं में भी प्रगति देखने को मिली, जहां संजय गांधी और श्रावण बाल योजना के तहत 745 नए लाभार्थियों को जोड़ा गया, जबकि वर्षभर में यह संख्या 4,257 तक पहुंच गई। टुकड़ेबंदी कानून के तहत 20,859 फेरफार कायम किए गए, 58 को मंजूरी दी गई और 73 नए फेरफार दर्ज किए गए।इसके अलावा, 10 अकृषिक प्रकरणों का निपटारा वन टाइम प्रीमियम के तहत किया गया, जबकि लोक अदालत के माध्यम से 469 मामलों का समाधान कर 7/12 में सुधार किया गया। 940 लाभार्थियों को जीवित वारस फेरफार का लाभ मिला और 654 लंबित प्रकरणों का निपटारा कर 7/12 वितरित किए गए। जनसुविधाओं के तहत 208 लोगों को राशन कार्ड संबंधित लाभ और 168 अन्य प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। वहीं 53,390 प्रभावित किसानों को ₹34,42,98,718 की सहायता राशि वितरित कर बड़ी राहत दी गई।अभियान के दौरान सिंधी समाज के 60 लोगों को पट्टे दिए गए और स्वामित्व योजना के तहत 60 प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री बलीराजा खेत पांदन सड़क योजना के अंतर्गत 1,416 सड़कों को क्रमांक प्रदान किया गया। गोंदिया के टी.बी. टोली ग्राउंड, कुडवा में आयोजित समाधान शिविर में 48 विभागों के स्टॉल्स लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।इस दौरान राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन में बदलाव लाने वाला सुशासन का नया अध्याय है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगले तीन महीनों में गोंदिया में नया भूमि अभिलेख कार्यालय शुरू किया जाएगा, साथ ही 500 वर्गफुट के पट्टों को बढ़ाकर 1,500 वर्गफुट करने, प्रॉपर्टी कार्ड को मोबाइल पर उपलब्ध कराने और किसानों को धान प्रोत्साहन राशि देने की प्रक्रिया भी जारी है। कार्यक्रम में सांसद प्रफुल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम जनता के काम तेजी से हो रहे हैं और योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है।विधायक विनोद अग्रवाल के कार्यशैली के वजह से उनका मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के हस्ते सत्कार भी किया गया. विधायक विनोद अग्रवाल ने इसके लिए श्रेय गोंदिया विधानसभा की जनता को दिया.साथ ही विधायक विनोद अग्रवाल ने गोंदिया विधानसभा की जनता के लिए अनेक मांगे मंच पर रखी जिसे तत्काल स्वीकार करते हुए मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने स्वीकृति दी. विधायक विनोद अग्रवाल सदैव जनता के हित में कार्य करनेवाले विधायक है और मंत्रालय में वह हमेशा जनता के मुद्दों को लेकर मंत्रीयो से बैठक लेकर मुलाकात कर अपने क्षेत्र के लिए कामो को खीच लेकर आते है और जनता के लिए सबसे अधिक परिश्रम करते है ऐसा वक्तव्य चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया.मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने यह भी कहा कि विधायक विनोद अग्रवाल के द्वारा आयोजित और गोंदिया के प्रशासन के द्वारा यह की गई पहल महाराष्ट्र में पहली बार हो रही है पुरे महाराष्ट्र में इसके बाद ऐसी पहल की जाएगी जिसमे हजारो की संख्या में नागरिको को लाभार्थियों को लाभ दिया जायेगा और इसका आधार गोंदिया विधानसभा कहलायेगा और इसकी शुरुवात गोंदिया से हुई है ऐसी जानकारी सभी दी जाएगी. पिछले ३ महीने से लगातार इस कार्यक्रम के लिए विधायक विनोद अग्रवाल लगातार सक्रीय रहे उसी के साथ गोंदिया के जिलाधिकारी भी सक्रीय रहे और उनका पूरा प्रशासन सक्रीय रहा जनता के हित के लिए इसके लिए उनकी भी प्रशंसा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मंच से की.







