Home गोंदिया जिल्हा *गिरीश गांधी के ‘सृजन सेतु पैनल’ के उम्मीदवार साहित्यकार लखनसिंह कटरे भारी...

*गिरीश गांधी के ‘सृजन सेतु पैनल’ के उम्मीदवार साहित्यकार लखनसिंह कटरे भारी बहुमत से विजयी*

13
0

विदर्भ साहित्य संघ के हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में गिरीश गांधी के ‘सृजन सेतु पैनल’ ने शानदार सफलता हासिल की है। इस पैनल के उम्मीदवार, प्रख्यात साहित्यकार एवं एडवोकेट लखनसिंह कटरे ने भी भारी बहुमत से जीत दर्ज कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।कटरे जी को कुल 2384 मत प्राप्त हुए। सीमित समय में प्रचार करने के बावजूद उन्होंने मतदाताओं का व्यापक समर्थन हासिल किया, जो उनकी लोकप्रियता और साहित्यिक योगदान को दर्शाता है।इस चुनाव में गिरीश गांधी स्वयं 2661 मतों के साथ अध्यक्ष पद पर विजयी हुए, वहीं उनके पैनल ने 22 में से 21 सीटें जीतकर कार्यकारिणी पर भी अपना पूर्ण नियंत्रण स्थापित किया।पवार साहित्य कला संस्कृति मंडल भारत के अध्यक्ष और पंवार समाज के इतिहास में एकमात्र साहित्य अकादमी सदस्य पद तक पहुँचने वाले साहित्यकार व एडवोकेट लखनसिंह कटरे जी को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। साथ ही गिरीश गांधी जी और उनके ‘सृजन सेतु पैनल’ को भी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए अभिनंदन।आप सभी से अपेक्षा है कि साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। शेभुच्छु-पंकज टेंभरे ‘जुगनू’समन्वयक,जिला -बालाघाट पवारी साहित्य,कला,संस्कृति मंडल भारत