समग्र ब्राह्मण सभा का भगवान परशुराम जन्मोत्सव 9 मई से
गोंदिया : समग्र ब्राह्मण सभा गोंदिया की ओर से 9 व 10 मई को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया है। 9 मई को शाम 5 बजे कन्हारटोली समर्थनगर स्थित परशुराम मंदिर से वाहन रैली निकाली जायेगी तथा शाम 6.30 बजे महिला मंडल सभागृह में भक्ति संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. 10 मई अक्षय तृतीया को सायं 5 बजे भगवान श्रीपरशुरामजी का पूजन होगा, सायं 5.30 बजे महिला मण्डल सभागृह से शोभायात्रा निकाली जायेगी। साथ ही रात 8 बजे महिला मंडल सभागृह में स्व. पंडित अनिल शिवकुमार दुबे की स्मृति में पंडित वीरेंद्र अंजनकर की प्रमुख उपस्थिति में समाज के पुरोहितों का सम्मान किया जाएगा। तत्पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। समग्र ब्राह्मण सभा द्वारा इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण, उत्तर भारतीय ब्राह्मण, राजस्थानी ब्राह्मण, गुजराती ब्राह्मण, पंजाबी ब्राह्मण, मैथिली ब्राह्मण, सिंधी ब्राह्मण, दक्षिण भारतीय ब्राह्मण, बंगाली ब्राह्मण और उड़िया ब्राह्मण समाज की ओर से आवाहन किया गया है।

